Silkyara Rescue: रेस्क्यू के लिए बड़े काम का है ड्रोन, उत्तरकाशी में भी हो रहा इस्तेमाल, सेंसर देते हैं डाटा
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने बंगलूरू से दो एडवांस ड्रोन मंगाए हैं। इन ड्रोन को ऑपरेट करने के लिए एक्सपर्ट भी बुलाए गए है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि इस तरह के जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन में ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कैसे होता है?

विस्तार
ड्रोन और एआई रोबोट का इस्तेमाल लंबे समय से कई तरह के कार्यों के में हो रहा है। जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन में भी ये बड़े काम आते हैं। उत्तरकाशी में 11 दिनों से चल रहे ऑपरेशन सिलक्यारा में भी अब ड्रोन और रोबोट से आखिरी उम्मीद है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने बंगलूरू से दो एडवांस ड्रोन मंगाए हैं। इन ड्रोन को ऑपरेट करने के लिए एक्सपर्ट भी बुलाए गए है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि इस तरह के जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन में ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कैसे होता है?
उत्तरकाशी में चल रहे ऑपरेशन सिलक्यारा के लिए बंगलूरू की स्क्वाड्रोन इंफ्रा के छह टनलिंग-माइनिंग विशेषज्ञ इंजीनियर की टीम यहां पहुंची है। टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से सुरंग के अंदर के हालात रिकॉर्ड किए हैं और फिर एआई की मदद से डाटा इकट्ठा किए हैं। टीम ने कहा है कि इन डाटा से बचाव अभियान को काफी मदद मिली है।
स्क्वाड्रोन के दो एडवांस ड्रोन, छह माइनिंग इंजीनियर, ड्रोन पायलट और जियोटेक्निकल एक्सपर्ट उत्तरकाशी पहुंचे हैं। जिन ड्रोन को सुरंग के अंदर भेजा गया है वे राडार सेंसर और जियोफिजिकल सेंसर से लैस हैं। ये ड्रोन इतने एडवांस हैं कि किसी भी तरह के मलबे के भीतर की पूरी स्कैनिंग कर सकते हैं।
बचाव और रहात कार्यों में ड्रोन और रोबोटिक्स का इस्तेमाल अब आम हो गया है। इसका ताजा प्रमाण सिलक्यारा सुरंग में डीआरडीओ टीम द्वारा इसका इस्तेमाल है। इनका फायदा यह होता है कि खराब मौसम और खतरनाक वातावरण में भी ये प्रवेश कर सकते हैं जो मनुष्यों के लिए बहुत ही खतरनाक होता है।
ये ड्रोन किसी भी सुरंग के अंदर जा सकते हैं। इन ड्रोन में कैमरा के साथ-साथ कई तरह के सेंसर, एलईडी लाइट्स होती हैं। इन ड्रोन की मदद से कई तरह के वीडियोज और फोटो सुरंग के अंदर से कैप्चर की जा सकती हैं और उन डाटा के आधार पर आगे का बचाव कार्य प्लान किया जा सकता है। ड्रोन की मदद से किसी सुरंग या किसी अन्य जगह पर फंसे लोगों के पास खाने-पीने और जरूरत की चीजें भी पहुंचाई जी सकती हैं।
- Google Chrome: क्रोम ब्राउजर में टैब को ऑर्गेनाइज करने के लिए गूगल करेगा AI का इस्तेमाल
- Instagram Update: इंस्टाग्राम में आया नया अपडेट, बिना किसी एप ऐसे डाउनलोड करें Reels
- OpenAI: स्टाफ ने 'खतरनाक' AI टूल के बारे में चेतावनी दी, अगले ही दिन सैम ऑल्टमैन की हो गई छुट्टी
- DeepFake: टेक कंपनियों के साथ सरकार की बैठक संपन्न, डीपफेक के खिलाफ जल्द बनेगा नया नियम