OnePlus Watch Cobalt लिमिटेड एडिशन की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Jul 2021 11:08 AM IST
सार

OnePlus Watch Cobalt लिमिटेड एडिशन स्मार्टवॉच की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इसे OnePlus.in, OnePlus स्टोर एप और वनप्लस एक्सपेरियंस स्टोर से खरीदा जा सकता है।

OnePlus Watch Cobalt Limited Edition first Sale in India Today know Price and specifications
OnePlus Watch Cobalt - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    OnePlus ने इसी साल अप्रैल में OnePlus 9 सीरीज के साथ अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च की थी। उस दौरान कंपनी ने OnePlus Watch Cobalt लिमिटेड एडिशन को भी लॉन्च किया था जिसकी बिक्री अभी तक नहीं हो रही थी। इसी महीने की शुरुआत में कंपनी ने OnePlus Watch Cobalt लिमिटेड एडिशन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी दी थी। आज यानी 16 जुलाई को OnePlus Watch Cobalt लिमिटेड एडिशन की पहली सेल है। OnePlus Watch Cobalt लिमिटेड एडिशन को अमेजन इंडिया के अलावा वनप्लस के स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    OnePlus Watch Cobalt लिमिटेड एडिशन की कीमत

    OnePlus Watch Cobalt लिमिटेड एडिशन स्मार्टवॉच की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इसे OnePlus.in, OnePlus स्टोर एप और वनप्लस एक्सपेरियंस स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    OnePlus Watch Cobalt लिमिटेड एडिशन की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus Watch Cobalt लिमिटेड एडिशन में 1.39 इंच की एमोलेड HD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 454x454 पिक्सल है। वॉच के साथ सफायर ग्लास का प्रोटेक्शन है। वॉच का केस कोबाल्ट एलॉय है और इसके साथ हाइपोएलर्जेनिक मैटेरियल भी है जिसे लेकर दावा है कि यह स्टेनलेस स्टील के मुकाबले दोगुना मजबूत है।

    इस वॉच पर आप कॉल रिसीव भी कर सकते हैं। इसके अलावा फोन के एप पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन भी मिलेंगे। वनप्लस टीवी के लिए वॉच के साथ रिमोट कंट्रोल भी मिलेगा। इसमें वर्कआउट के लिए 110 मोड्स मिलते हैं। साथ ही इसमें SpO2 सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, ब्रिदिंग और रैपिड हर्ट रेट अलर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ GPS भी है। यह वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है। इसमें 402mAh की बैटरी है जिसे लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

    और पढ़ें...