OnePlus Nord CE 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर सभी फीचर्स तक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Jun 2021 10:11 AM IST
सार

OnePlus Nord CE 5G की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये है। फोन के टॉप वेरियंट यानी 12 जीबी रैम और 256 जीबी की कीमत 27,999 रुपये है।

विज्ञापन
OnePlus Nord CE 5G launched in India With Snapdragon 750G SoC price and Specifications
OnePlus Nord CE 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह वनप्लस नॉर्ड सीरीज का दूसरा फोन है। नया फोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए OnePlus Nord का अपग्रेडेड वर्जन है। OnePlus Nord CE 5G को लेकर कहा जा रहा है कि OnePlus 6T के बाद यह सबसे पतला स्मार्टफोन है। OnePlus Nord CE 5G को मैटे और ग्लॉसी बैक फिनिश के साथ खरीदा जा सकता है।

    OnePlus Nord CE 5G की कीमत

    OnePlus Nord CE 5G की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये है। फोन के टॉप वेरियंट यानी 12 जीबी रैम और 256 जीबी की कीमत 27,999 रुपये है। OnePlus Nord CE 5G ब्लू वॉयड, चारकोल इंक और सिल्वर रे कलर में अमेजन इंडिया और वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा। फोन की बिक्री 16 जून से होगी, जबकि प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    OnePlus Nord CE 5G की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus Nord CE 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 दिया गया है। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ Adreno 619 GPU ग्राफिक्स, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus Nord CE 5G का कैमरा

    फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.25 है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर दिया गया है जिसके साथ भी का सपोर्ट है। कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो सकेगी।

    OnePlus Nord CE 5G की बैटरी

    वनप्लस के इस नए फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS/NaVIC, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में सुपर लिनियर स्पीकर है जिसके साथ न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ Warp Charge 30T Plus का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें