OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: 120Hz रिफ्रेश रेट और OxygenOS 13.1 के साथ लॉन्च होगा यह फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 31 Mar 2023 09:41 AM IST
सार

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13.1 मिलेगा। फोन में क्विक गेम और गेम फोकस मोड मिलेगा जो कि अनचाहे नोटिफिकेशन को ब्लॉक करेगा। इसके अलावा बेहतर गेमिंग के लिए फोन में GPA फ्रेम स्टेबलाइजर मिलेगा।

विज्ञापन
OnePlus Nord CE 3 Lite to Come With 120Hz Display and OxygenOS 13.1
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    OnePlus Nord CE 3 Lite की लॉन्चिंग भारत में 4 अप्रैल को होने वाली है। उससे पहले फोन के तमाम फीचर्स लीक हो गए हैं। कंपनी ने भी अपने OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन के कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। फोन की डिजाइन को लेकर कंपनी ने खुद ट्वीट किया है। Nord CE 3 Lite को लेकर अब खबर है कि इसमें 6.72 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। बता दें इस फोन के पहले वाले वर्जन यानी Nord CE 2 Lite में 6.59 इंच की डिस्प्ले थी।

    OnePlus Nord CE 3 Lite को स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में भी यह प्रोसेसर था। इसके अलावा यह भी कंफर्म हो गया है कि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13.1 मिलेगा। फोन में क्विक गेम और गेम फोकस मोड मिलेगा जो कि अनचाहे नोटिफिकेशन को ब्लॉक करेगा। इसके अलावा बेहतर गेमिंग के लिए फोन में GPA फ्रेम स्टेबलाइजर मिलेगा।

    विज्ञापन

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है जिसके मुताबिक इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जिसके साथ 3x लॉसलेस जूम मिलेगा। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा OnePlus ने कंफर्म कर दिया है कि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन को पास्टल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे कलर में पेश किया जाएगा। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये हो सकीत है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें