EPOS ने पेश किया अपना पहला पर्सनल वेब कैमरा, 4K के साथ मिलते हैं कस्टमाइजेशन के कई फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 30 Mar 2023 05:46 PM IST
सार

EXPAND Vision 1 Web Camera हाइब्रिड वर्क सेटअप के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ अल्ट्रा-शार्प 4K कैमरा सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
EPOS EXPAND Vision 1 Web Camera launched with ultra-sharp 4K camera know specifications
EXPAND Vision 1 Web Camera - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ग्लोबल ऑडियो ब्रांड ईपीओएस ने गुरुवार को अपना पहला पर्सनल वेब कैमरा EXPAND Vision 1 Web Camera लॉन्च कर दिया है। इस वेब कैमरे को हाइब्रिड वर्क सेटअप के लिए डिजाइन किया गया है। EXPAND Vision 1 के साथ अल्ट्रा-शार्प 4K कैमरा सपोर्ट मिलता है। वेब कैम के साथ डुअल ओमनी-डायरेक्शनल माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है, जो बैकग्राउंड नॉइस को कम करता है।

    एक्सपैंड विजन 1 वेब कैमरा के साथ क्लियर वॉयस का दावा किया गया है। EXPAND Vision 1 को माइक्रोसॉफ्ट टीम और जूम सहित प्रमुख यूनिफाइड कम्युनिकेशन का सपोर्ट मिलता है। डिवाइस को पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट साइज में पेश किया गया है।

    विज्ञापन

    कंपनी का कहना है कि इसे सेट करने में कोई परेशानी नहीं आती है। यूजर्स EXPAND Vision 1 के स्मार्ट फ्लोटिंग मेनू के माध्यम से अपनी पिक्चर की क्वालिटी को भी कस्टमाइज कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स को इसके साथ फील्ड ऑफ व्यू, लाइट और कलर को भी एडजस्ट किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मिलेगा कैरी बॉक्स

    एक्सपैंड विजन 1 वेब कैमरा एक कॉम्पैक्ट डिजाइन और प्रोटेक्टिव कैरी बॉक्स के साथ आता है। आनी आप डिवाइस को अपने साथ कैरी भी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इसके साथ एक इंटीग्रेटेड शटर भी दिया गया है। यानी यूजर्स की प्राइवेसी की चिंता भी दूर हो जाती है। एक्सपैंड विजन 1 के साथ यूएसबी टाइप-सी का चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ USB-C केबल में 90 डिग्री एंगल वाला प्लग मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें