OnePlus Nord 2T 5G को भारत में मिला एंड्रॉयड 13 का अपडेट
Android 13 अपडेट के साथ OnePlus Nord 2T यूजर्स को नया वर्ल्ड क्लॉक विजेट, वनप्लस क्वांटम इंजन 4.0, साइडबार टूलबॉक्स, नया मीडिया प्लेबैक कंट्रोल, ऑप्टिमाइज क्विक सेटिंग और ऑप्टिमाइज सेटिंग्स आइकन मिलेंगे। OxygenOS 13 अपडेट के बाद फोन की स्पीड, स्टेबलिटी, बैटरी लाइफ और परफॉरमेंस बेहतर हो जाएगी।

विस्तार
OnePlus Nord 2T के लिए कंपनी ने Android 13 का अपडेट जारी किया है। OnePlus Nord 2T 5G (रिव्यू)के लिए आया अपडेट एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 है। यह अपडेट उनलोगों के लिए पहले रोलआउट किया जा रहा है जिन्होंने ओपन बीटा प्रोग्राम में हिस्सा लिया था।
OxygenOS 13 का बीटा प्रोग्राम कंपनी ने OnePlus Nord 2T के लिए पिछले साल दिसंबर में जारी किया था। नए अपडेट के साथ यूजर्स को नई एरोमॉर्फिक डिजाइन, बेहतर परफॉरमेंस और कुछ नए फीचर्स मिलेंगे। आपको याद दिला दें कि OnePlus Nord 2T को पिछले साल जुलाई में भारत में एंड्रॉयड 12 के साथ लॉन्च किया गया था।
नए अपडेट के बारे में OnePlus कम्युनिटी पेज पर जानकारी दी गई है। नए बीटा अपडेट के साथ कंपनी ने दिसंबर का सिक्योरिटी पैच भी जारी किया है। नए अपडेट का फर्मवेयर वर्जन CPH2401_11.C.23 है। नए अपडेट के साथ नए कस्टमाइजेशन फीचर, नई और पहले से बेहतर प्राइवेसी मिलेगी।
Android 13 अपडेट के साथ OnePlus Nord 2T यूजर्स को नया वर्ल्ड क्लॉक विजेट, वनप्लस क्वांटम इंजन 4.0, साइडबार टूलबॉक्स, नया मीडिया प्लेबैक कंट्रोल, ऑप्टिमाइज क्विक सेटिंग और ऑप्टिमाइज सेटिंग्स आइकन मिलेंगे। OxygenOS 13 अपडेट के बाद फोन की स्पीड, स्टेबलिटी, बैटरी लाइफ और परफॉरमेंस बेहतर हो जाएगी।
OnePlus Nord 2T 5G की स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord 2T 5G को पिछले साल भारत में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 के सात पेश किया गया था। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की फास्ट चार्जिंग भी है।
- Fire Boltt Supernova स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, Apple Watch Ultra जैसी है डिजाइन
- 17 जनवरी से होगी Tecno Phantom X2 Pro की प्री-बुकिंग, फ्री में 12 महीने के लिए मिलेगी अमेजन प्राइम की मेंबरशिप
- Realme के इस सस्ते स्मार्टफोन की पहली सेल आज, इसमें है 50 मेगापिक्सल का कैमरा
- जरूरी खबर: बैंक में पैसे निकालने के लिए होगा फेस आईडी का इस्तेमाल, आंखों को भी स्कैन किया जाएगा