OnePlus Nord 2T 5G Review: क्या 30,000 रुपये में यह एक बेस्ट स्मार्टफोन है?
OnePlus Nord 2T 5G के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा OnePlus Nord 2T 5G में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का प्रोसेसर है।

विस्तार
वनप्लस ने नॉर्ड सीरीज के तहत OnePlus Nord 2T 5G को कुछ दिन पहले ही भारत में पेश किया है। OnePlus Nord 2T 5G के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा OnePlus Nord 2T 5G में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। इसमें मीडियाटेक का प्रोसेसर है। OnePlus Nord 2T 5G का मुकाबला Motorola Edge 30, iQoo Neo 6, Poco F4 5G, Mi 11X और Samsung Galaxy A33 5G के साथ है। OnePlus Nord 2T 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह फोन आपके काम का है या नहीं?

OnePlus Nord 2T 5G Review: डिजाइन

OnePlus Nord 2T 5G की डिजाइन के साथ पहले वाले मॉडल के मुकाबले कुछ खास बदलाव तो देखने को नहीं मिला, लेकिन इसके साथ कंपनी ने अपना आइकॉनिक साइलेंट बटन जरूर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नए फोन के साथ OnePlus ने इस बटन को हटा दिया है। OnePlus Nord 2T 5G ग्लास बैक के साथ आता है और इसके बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन देखने में प्रीमियम लगता है।

नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट और स्पीकर के साथ सिम कार्ड स्लॉट भी है। लेफ्ट में वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। OnePlus Nord 2T 5G हाथ से बहुत स्लिप करता है और फोन का कैमरा मॉड्यूल पहले के मुकाबले दो बड़े सर्कुलर के साथ आता है। रियर पैनल एंटी ग्लेयर ग्लास का है और मैटे फिनिश के साथ आता है लेकिन फिंगरप्रिंट आते हैं। फोन का फ्रेम प्लास्टिक का है और किनारे राउंड हैं। कुल मिलाकर OnePlus Nord 2T 5G की डिजाइन प्रीमियम है।
OnePlus Nord 2T 5G Review: डिस्प्ले

OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सर्टिफिकेशन है। डिस्प्ले का कलर विविद और नेचुरल है। डिस्प्ले के लिए अलग से एक नेचुरल मोड मिलता है जिसमें कलर्स और बेहतर दिखते हैं। फोन के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले का भी सपोर्ट है।

आउटडोर में ब्राइटनेस को लेकर हमें रिव्यू के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई। इनडोर में ऑटोब्राइटनेस मोड में डिस्प्ले कई बार परेशान करती है। इनडोर में ब्राइटनेस इतनी कम हो जाती है कि उसे फिर से मैनेज करना पड़ता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट होने के कारण Netflix जैसे एप्स के वीडियो देखने का मजा आपको मिलेगा।