New Launch: OnePlus ने भारत में लॉन्च किया सस्ता वायरलेस नेकबैंड,  28 घंटे तक चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Aug 2023 05:18 PM IST
सार

OnePlus Bullets Wireless Z2 के साथ फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 20 घंटे का बैकअप मिलेगा। OnePlus Bullets Wireless Z2 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2 मिलता है।

विज्ञापन
OnePlus Bullets Wireless Z2 neckband launched in India price and specifications
OnePlus Bullets Wireless Z2 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपने नए वायरलेस नेकबैंड OnePlus Bullets Wireless Z2 को लॉन्च किया है। OnePlus Bullets Wireless Z2 के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन मिलता है। OnePlus Bullets Wireless Z2 की बिक्री फ्लिपकार्ट, अमेजन, मिंत्रा और पार्टनर स्टोर से शुरू हो गई है। OnePlus Bullets Wireless Z2 की कीमत 2,299 रुपये रखी गई है।

    OnePlus Bullets Wireless Z2 में 45dB तक का हाइब्रिड न्वाइज कैंसिलेशन मिलता है। इस नेकबैंड में 12.4mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। OnePlus Bullets Wireless Z2 की बैटरी को लेकर कंपनी ने ANC के साथ 20 घंटे और बिना ANC 28 घंटे के बैकअप का दावा किया है।

    विज्ञापन

    OnePlus Bullets Wireless Z2 के साथ फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 20 घंटे का बैकअप मिलेगा। OnePlus Bullets Wireless Z2 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2 मिलता है। इसके अलावा इसमें लो लैटेंसी और डुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह गेमिंग के दौरान ऑडियो क्वालिटी और परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें