Confirm: SpO2 मॉनिटर के साथ भारत में लॉन्च होगा OnePlus Band, 14 दिनों का मिलेगा बैटरी बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Jan 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
OnePlus Band Confirmed to Launch With SpO2 Monitor and 14 Days Battery Life
OnePlus Band - फोटो : AMAZON

    OnePlus Band को लेकर रोज नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। कभी कोई लीक रिपोर्ट सामने आ रही है तो कभी कंपनी खुद आधिकारिक तौर पर अपने अपकमिंग बैंड के बारे में जानकारी साझा कर रही है। अब वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि OnePlus Band को SpO2 मॉनिटर के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसके जरिए आप ब्लड ऑक्सीजन को चेक कर सकेंगे। कंपनी ने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है।

    OnePlus Band की बिक्री भारत में अमेजन इंडिया से होगी। अमेजन ने भी OnePlus Band का टीजर जारी कर दिया है। OnePlus Band के फीचर्स के बारे में तो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ खास जानकारी नहीं दी है लेकिन अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक OnePlus Band में ब्लड मॉनिटर के साथ-साथ स्लीप मॉनिटर और रियल टाइम हर्ट रेट मॉनिटर मिलेगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि OnePlus Band की लॉन्चिंग भारत में 11 जनवरी को हो रही है। बैंड के कुछ फीचर्स के बारे में OnePlus Health एप से जानकारी मिली है। फिटनेस बैंड और स्मार्टवॉच मार्केट में OnePlus का मुकाबला एपल, हुवावे, ऑनर और सैमसंग जैसी कंपनियों से है, हालांकि एपल के SpO2 सेंसर को मेडिकल संस्थाओं से प्रमाणिकता का सर्टिफिकेट मिला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus ने कहा है कि उसके फिटनेस बैंड की लाइफ शानदार होगी। अमेजन की माइक्रो साइट के मुताबिक OnePlus Band में 14 दिनों का बैटरी बैकअप मिलेगा। इसके अलावा 13 एक्सरसाइज मोड्स मिलेंगे। बैंड वॉटर रेसिस्टेंट होगा। लीक रिपोर्ट के दावे के मुताबिक OnePlus Band की कीमत 2,499 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें