Portronics ने लॉन्च किए दो नए एडवांस्ड लैपटॉप स्टैंड, कीमत 2,999 रुपये

पोर्टेबल और इनोवेटिव कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स के बाजार की प्रमुख कंपनी पोर्टोनिक्स ने अपने लैपटॉप स्टैण्ड की मौजूदा सीरीज में दो नए प्रोडक्ट "माय बड्डी के2' और 'माय बड्डी टी' को लॉन्च किया है। अक्सर काम करते समय लोग गलत पोस्चर में बैठते हैं, जिसके चलते उन्हें गर्दन, कलाई, और स्पाइन में समस्याएं होने लगती हैं। माय बड्डी सीरीज के लॉन्च के साथ यूजर्स को ऐसे समाधान उपलब्ध कराएगा, जिनकी मदद से वे अपनी सेहत के साथ समझौता किए बिना ठीक पोस्चर में बैठकर काम कर सकेंगे।
पोर्टोनिक्स माय बड्डी के2 और माय बड्डी टी लैपटॉप स्टैण्ड बहुत लाइटवेट, फोल्डेबेल और पोर्टेबल हैं और आसानी से किसी भी बैग में फिट हो जाते हैं। ऐसे में आप हमेशा अपने साथ अपना वर्कस्टेशन रख सकते हैं। माय बड्डी के2 एलुमिनियम एलोय और सिलिकॉन से बना है, यह 7 लेवल एडजस्टमेन्ट के साथ आता है, जिससे आप काम करते समय सहीं एंगल पर बैठ सकते हैं।
अब आपको चाहे कांफ्रेंस कॉल करनी हो या काम करने के साथ चाय पीनी हो, आप अपनी सुविधानुसार 7 लेवल्स में से चुनाव कर सकते हैं और अपने शरीर को थकान और गलत पोस्चर से सुरक्षित रख सकते हैं। इसी तरह माय बड्डी टी, एलुमिनियम एलोय से बना है और एक लेवल एडजस्टमेन्ट के साथ आता है।
इससे आपका लैपटॉप आंखों के स्तर पर रहता है और आप कस्टमाइज व्यूइंग लेवल पर आसानी से काम कर सकते हैं। दोनों स्टैण्ड की कीमत 2,999 रुपये है और इन्हें 12 महीने की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।
- बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने तक ट्रंप के फेसबुक, इंस्टाग्राम खाते रहेंगे ब्लॉक: जुकरबर्ग
- Lenovo ने भारत में एक साथ लॉन्च किए योगा सीरीज के दो लैपटॉप, मिलेगी 4K डिस्प्ले
- 16 तरह की जानकारियां लेता है WhatsApp, चैट का विज्ञापन में होगा इस्तेमाल, आसान भाषा में पढ़ें नई शर्तें
- Oppo के इन स्मार्टफोन को इसी महीने मिलेगा ColorOS 11 का अपडेट