खुशखबरी: OnePlus ने दो साल पुराने फोन के लिए जारी किया 5G का अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
वनप्लस ने जिन फोन के लिए 5जी का अपडेट जारी किया है उनमें कंपनी के सबसे सस्ते 5जी फोन OnePlus Nord CE 2 Lite 5G और सबसे महंगे फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro 5G का नाम है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने अपने दो साल पुराने यानी 2022 में लॉन्च हुए स्मार्टफोन के लिए 5G का अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट के बाद पुराने वनप्लस यूजर्स अब जियो और एयरटेल के नेटवर्क पर 5जी का इस्तेमाल कर सकेंगे। वनप्लस ने जिन फोन के लिए 5जी का अपडेट जारी किया है उनमें कंपनी के सबसे सस्ते 5जी फोन OnePlus Nord CE 2 Lite 5G और सबसे महंगे फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro 5G का नाम है।
कंपनी ने 5जी नेटवर्क के लिए ओटीए (ओवर द एयर) जारी किया है। यह अपडेट उपरोक्त फोन के अलावा OnePlus 8 सीरीज के सभी फोन यानी OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8T के लिए जारी किया गया है। कंपनी ने कहा है कि 2020 में लॉन्च हुए OnePlus 8 series और OnePlus Nord में अब 5जी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
अगस्त 2023 में नई दिल्ली में हुआ इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) ने वनप्लस ने 5जी नेटवर्क का ट्रायल किया था। यह ट्रायल रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क पर हुआ, हालांकि वोडाफोन आइडिया ने अभी तक 5जी नेटवर्क को यूजर्स के लिए शुरू नहीं किया है। OnePlus 8 series के अलावा OnePlus 9 series, OnePlus 10 series, OnePlus Nord और Nord CE series के लिए भी कंपनी ने 5जी का अपडेट जारी किया है।
- IRCTC से शिकायत करना पड़ा महंगा, महिला के अकाउंट से गायब हो गए 64 हजार रुपये
- Smartphones Under 10000: ये हैं कम कीमत वाले पैसा वसूल स्मार्टफोन, देखें टॉप-5 की लिस्ट
- CES 2023: सैमसंग ने पेश किए चार स्मार्ट मॉनिटर, डिजाइन देखकर उड़ जाएंगे होश
- Apple ने नए साल में दिया झटका, iPhone की बैटरी बदलवाना पड़ेगा महंगा