OnePlus ने लॉन्च किया स्पेशल वेरिएंट स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेगी 16GB रैम और दमदार कैमरा, जानें अन्य फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 12 Apr 2023 10:19 AM IST
सार

फोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। OnePlus Ace 2 के नए स्पेशल वेरिएंट में स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी मिलता है।

विज्ञापन
OnePlus Ace 2 special variant launched with 16GB RAM know price and specifications features
OnePlus Ace 2 - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपने OnePlus Ace 2 के नए स्पेशल वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इस स्पेशल वेरिएंट को Lava Red कलर में पेश किया गया है। फोन को 6.74 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 16 जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। OnePlus Ace 2 के नए स्पेशल वेरिएंट में स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी मिलता है।

    फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। फोन लावा रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,499 युआन (लगभग 41,700 रुपये) तक की गई है। फोन के साथ स्टाइलिश लुक के साथ वीगन लेदर बैक पैनल मिलता है। इस फोन को भारत में OnePlus 11R के नाम से लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    फोन में 6.74 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 2772×1240 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ 1,450 निट्स की ब्राइटनेस और 100 फीसदी DCI-P3 कलर गेमोट मिलता है। फोन में 4nm वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13 मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें