वाई-फाई 7 और सोनी IMX890 सेंसर कैमरे के साथ लॉन्च होगा OnePlus Ace 2 Pro, जानें सभी फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 14 Aug 2023 04:20 PM IST
सार

OnePlus Ace 2 Pro के साथ वाईफाई 7 की कनेक्टिविटी और 5जी कनेक्टिविटी के लिए n28 और n8 5जी मॉडेम का भी सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि वाईफाई 7 के साथ Wi-Fi 6E कनेक्टिविटी के मुकाबले चार गुना बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है।

विज्ञापन
OnePlus Ace 2 Pro set to launch with Wi-Fi 7 Connectivity and Sony IMX890 Sensor know full details
OnePlus Ace 2 Pro - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस ने अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus Ace 2 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 16 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी सबसे पहले घरेलू मार्केट में इस फोन को लॉन्च करने वाली है। फोन को दमदार कैमरा सेंसर और फ्लैगशिप क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन में 4,800mAh बैटरी और 150 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    वनप्लस के इस फोन को OnePlus Ace Pro के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा, जिसे कंपनी ने पिछले साथ अगस्त में पेश किया था। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेनरेशन 1 और 4,800mAh मिलती है। कंपनी ने नए फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी कंफर्म कर दी है। OnePlus Ace 2 Pro में 50 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा, जो सोनी आईएमएक्स 890 से लैस होगा। फोन के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट भी मिलेगा। कैमरे को ProXDR से लैस किया जाएगा।

    विज्ञापन

    OnePlus Ace 2 Pro के साथ वाईफाई 7 की कनेक्टिविटी और 5जी कनेक्टिविटी के लिए n28 और n8 5जी मॉडेम का भी सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि वाईफाई 7 के साथ Wi-Fi 6E कनेक्टिविटी के मुकाबले चार गुना बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें