टाईप-सी पोर्ट चार्जिंग और फेस आईडी के साथ भारत में लॉन्च होगा iPhone SE 4! जानें फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 14 Aug 2023 02:11 PM IST
सार

iPhone SE 4 में लाइटनिंग पोर्ट के बजाय यूएसबी-टाईप-सी पोर्ट भी शामिल हो सकता है। वहीं फोन में सिंगल रियर कैमरा ही मिलेगा। इसके अलावा फोन में एक एक्शन बटन भी हो सकता है।

विज्ञापन
Apple iPhone SE 4 may launch with USB C charging port and Face ID know features
iPhone SE 2022 (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल अपनी अगली जेनरेशन के iPhone SE 4 को जल्द लॉन्च कर सकता है। हालांकि, इसमें अभी कुछ समय हो सकता है, लेकिन कई लीक सामने आए हैं, जो फोन के लॉन्च का दावा करते हैं। पहले की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था, कि फोन को फ्लैट किनारों और iPhone 14 जैसे डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। अब नई लीक में दावा है कि फोन में फिजिकल पावर बटन की जगह फेस आईडी मिल सकती है।

    एपल के अपकमिंग आईफोन को लेकर टिपस्टर Unknownz21 (X पर यूजर नाम "URedditor") ने दावा किया है। टिपस्टर का कहना है कि iPhone SE 4 में लाइटनिंग पोर्ट के बजाय यूएसबी-टाईप-सी पोर्ट भी शामिल हो सकता है। वहीं फोन में सिंगल रियर कैमरा ही मिलेगा। इसके अलावा फोन में एक एक्शन बटन भी हो सकता है, जिसे नए आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स में भी दिया जा सकता है।

    विज्ञापन

    नए आईफोन एसई 4 में मिलने वाले एक्शन बटन में कस्टमाइज फीचर्स भी मिलेगा, जिसमें यूजर्स अपनी मर्जी से शॉर्टकट जोड़ सकेंगें। यानी यह बटन यूजर्स को अपने सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले एप या कैमरा को सिंगल प्रेस में ओपन करने की सुविधा देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें