OnePlus 8T सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, मिल सकता है 8 जीबी रैम का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 30 Jul 2020 12:30 PM IST
सार

वनप्लस 8टी स्मार्टफोन गीकबेंच साइट पर हुआ स्पॉटमिल सकता है 8 जीबी रैम का सपोर्टनहीं मिली कीमत की जानकारी

OnePlus 8T smartphone spotted on geekbench site know expected price and specifications
OnePlus 8T - फोटो : TechTipster_

    विस्तार

    वनप्लस (OnePlus) ने अप्रैल में वनप्लस 8 और 8 प्रो स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी 8 सीरीज के वनप्लस 8टी (OnePlus 8T) को पेश करने की तैयारी में है। इस अगामी स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसके कई फीचर्स की जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक वनप्लस 8टी की लॉन्चिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    गीकबेंच सर्टिफिकेशन साइट के मुताबिक, वनप्लस 8टी KB2001 मॉडल नंबर के साथ साइट पर लिस्ट है। इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा इस अपकमिंग स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 11 बीटा वर्जन मिल सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन को साइट पर सिंगल कोर में 912 अंक और मल्टी-कोर में 3,288 अंक मिले हैं।

    वनप्लस 8टी स्मार्टफोन की कीमत को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही है इस स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जा सकती है। आपको बता दें कि कंपनी ने वनप्लस 8 को 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें