OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन को खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे आकर्षक ऑफर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 15 Jun 2020 10:12 AM IST
सार

वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन की आज है पहली सेलग्राहकों को मिलेगा डिस्काउंटशुरुआती कीमत है 54,999 रुपये

विज्ञापन
OnePlus 8 Pro first sale today on amazon know price offers and specifications
OnePlus 8 Pro - फोटो : oneplus india

    विस्तार

    वनप्लस (OnePlus) की लेटेस्ट 8 सीरीज के हाई-एंड मॉडल 8 प्रो (OnePlus 8 Pro) की आज (15 जून 2020) पहली सेल है। ग्राहकों को वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर बंपर डिस्काउट से लेकर कैशबैक तक मिलेंगे। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी भारत सरकार द्वारा तय किए गए कंटेंमेंट जोन में नहीं होगी।

    इसे भी पढ़ें: Vivo V19 Neo चार कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

    वनप्लस 8 प्रो की कीमत और ऑफर

    वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 54,999 रुपये और 59,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर शुरू होगी। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को एसबीआई के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी जियो अपने ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर 6,000 रुपये के बेनेफिट देगी। वहीं, इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    नोट: वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन ग्लेशियर ग्रीन, ऑनेक्स ब्लैक और अल्ट्रामरीन ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

    OnePlus 8 प्रो के फीचर्स

    कंपनी ने वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन में 6.78 इंच का क्यूएचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। साथ ही इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप का सपोर्ट मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 48 मेगापिक्सल का tertiary सेंसर और 5 मेगापिक्सल का कलर फिल्टर सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: ट्रंप के पोस्ट की आपत्ति जताने वाले कर्मचारी को फेसबुक ने निकाला

    OnePlus 8 प्रो की बैटरी

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 5जी, 4जी LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 30टी रैप चार्ज के साथ 4,510mAh की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें