OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 को मिलने लगा एंड्रॉयड 11 का अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 10 Oct 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 8 Pro and OnePlus 8 Start Receiving Android 11 with Based OxygenOS 11 Update
OxygenOS 11 based on Android 11 - फोटो : oneplus foram

    वनप्लस ने अपने OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 का अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। वनप्लस 8 सीरीज के अलावा एंड्रॉयड 11 का अपडेट OnePlus 7T Pro, OnePlus 7T, OnePlus 7 Pro, OnePlus 7, OnePlus 6T, OnePlus 6 और OnePlus Nord के लिए भी जल्द ही जारी किया जाएगा। OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 के लिए एंड्रॉयड 11 के अपडेट के बारे में कंपनी ने फोरम पर जानकारी दी है।

    OnePlus ने कहा है कि अपडेट करने से पहले फोन की स्टोरेज को जरूर चेक कर लें, क्योंकि अपडेट के लिए फोन में कम-से-कम 3GB स्टोरेज की जरूरत होगी। साथ ही बैटरी 30 फीसदी से कम होने पर अपडेट करने की गलती ना करें।

    विज्ञापन

    बता दें कि गूगल ने पिछले महीने ही कंफर्म किया था कि OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 यूजर्स को जल्द ही एंड्रॉयड 11 का अपडेट मिलेगा। यदि आपके पास OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 फोन है और अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो फोन की सेटिंग्स में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OxygenOS 11 के अपडेट के बाद नया गेमिंग टूल बॉक्स मिलेगा। इसके अलावा गेमिंग स्पेस में आपको नोटिफिकेशन के लिए तीन विकल्प मिलेंगे। नए ओएस के साथ एप ऑप्टिमाइजेशन की भी सुविधा मिलेगी। एंड्रॉयड 11 में इन-बिल्ट स्क्रीन रिकॉर्डिंग की सुविधा है। ऐसे में आपको अलग से किसी थर्ड पार्टी स्क्रीन रिकॉर्डिंग को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें