OnePlus 7T Pro का टीजर अमेजन पर हुआ जारी, इस दिन होगा लॉन्च

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने हाल ही में 7टी (OnePlus 7T) को भारत में लॉन्च किया है। वहीं, लोगों ने इस फोन को बहुत पसंद किया हैं। अब कंपनी 10 अक्टूबर के दिन वनप्लस 7टी प्रो को पेश करने वाली है, लेकिन इससे पहले ही ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इसका टीजर जारी हो गया है। साथ ही इस फोन को लेकर पहले कई रिपोर्ट्स भी लीक हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्राहकों को वनप्लस 7टी प्रो में शानदार कैमरा, प्रोसेसर और बड़ा डिस्प्ले मिलेगा।
वनप्लस ने आगामी स्मार्टफोन को लेकर अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्विट किया था। इससे पहले कंपनी ने 26 सितंबर को वनप्लस 7टी और वनप्लस टीवी को भारतीय बाजार में उतारा था। सूत्रों के मानें तो वनप्लस 7टी प्रो स्मार्टफोन की सेल 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। वहीं, अब तक वनप्लस 7टी प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन के फीचर्स काफी हद तक वनप्लस 7 और 7 प्रो से मिलते हैं। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 855 प्लस एसओसी और 12 जीबी रैम मिल सकती है। वहीं, कंपनी इस फोन में 6.67 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले देगी, जिसका 90 गीगा हर्ट्ज रिफ्रेश रेट होगा।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में वनप्लस 7टी वाला कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके साथ ही फोन एंड्रॉयड 10 आउट ऑफ द बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ग्राहकों को इस फोन में 4,080 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।
वनप्लस 7टी में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.55 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जो एचडीआर10 प्लस से लेस है। इस फोन का फ्रंट पैनल बिल्कुल वनप्लस 7 की तरह है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही ग्राहकों को वनप्लस 7टी में मैटे ग्लास डिजाइन मिलेगा।
- Google का नया एप देगा TikTok कड़ी टक्कर, जल्द लेगा एंट्री
- तीन कैमरे के साथ Galaxy A20s भारत में लॉन्च, कीमत 12 हजार रुपये से भी कम
- BSNL ने फिर से लॉन्च किया यह सस्ता प्लान, मिलेगी 180 दिनों की वैधता, अन्य प्लान भी हुए अपडेट
- Galaxy Fold समेत दुनिया के मुड़ने वाले छह स्मार्टफोन, लाखों में है कीमत, मिलेंगे छह कैमरे