OnePlus 6T आज होगा लांच, जानें इसके खास फीचर्स

वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6टी आज न्यूयॉर्क में लांच होगा, वहीं वनप्लस 6टी 30 अक्टूबर को भारत में लांच होगा। वनप्लस 6टी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया से होगी। दरअसल वनप्लस 6टी की लांचिंग 30 अक्टबर को होने वाली थी लेकिन कंपनी ने ऐपल के इवेंट से बचने के लिए अपनी लांचिंग तारीख में बदलाव किया है।
भारत में अमेजन पर वनप्लस 6टी के साथ कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। इसकी जानकारी वनप्लस ने खुद ट्वीट करके दी है। कंपनी के ट्वीट के मुताबिक वनप्लस 6टी के फैंस को अन्य लोगों से एक दिन पहले इस फोन को खरीदने का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें बुलेट टाइप सी ईयरफोन फ्री में मिलेगा। साथ ही 1,500 रुपये का गिफ्ट वाउचर भी मिलेगा जिसे अमेजन इंडिया पर रीडीम किया जा सकता है।
वनप्लस 6टी की स्पेसिफिकेशन
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 256 जीबी तक की स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें दोनों लेंस 20 मेगापिक्सल के होंगे। फोन में 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले होगी और स्क्रीन का रेशियो 19:9 होगा।
इसके अलावा फोन की डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन और 3700mAh की बैटरी मिलेगी जो डैश चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कीमत की बात करें तो पिछले सप्ताह एक रिपोर्ट लीक हुई थी जिसके मुताबिक OnePlus 6टी के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 569 यूरो यानि करीब 47,400 रुपये होगी। यह कीमत यूरोप की है।