OnePlus 5T की पहली सेल आज, Amazon इंडिया पर इस समय होगी बुकिंग

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Tue, 21 Nov 2017 08:50 AM IST
OnePlus 5T sale Today on Amazon India for Prime Members
OnePlus 5T vs OnePlus 5

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5T लॉन्च किया है। OnePlus 5T के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की भारत में कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम, एवं 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये होगी।

    पढ़ें: 24MP फ्रंट कैमरे के साथ भारत आया Vivo V7, कीमत 20,000 से कम

    फोन के साथ 12 महीने की एक्सीडेंटल डैमेज वारंटी मिलेगी। इसके लिए फोन खरीदने के बाद कोटक 811 ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद सेविंग अकाउंट में एक समय सीमा के अंदर 1,000 रुपये जमा करने होंगे।

    इस वक्त होगी फोन की सेल

    OnePlus 5T
    OnePlus 5T

    कंपनी के अन्य स्मार्टफोन की तरह इस फोन को भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। मंगलवार को इसकी पहली सेल होने जा रही है। 21 नवंबर को शाम 4.30 बजे अमेजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए पहली सेल होगी। जबकी फोन की पहली ओपन सेल 28 नवंबर को होगी।

    इस फोन में 6.01 इंच की फुल HD+ बेजलेस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, डुअल सिम सपोर्ट और फेस अनलॉक फीचर है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि फोन 0.4 सेकेंड में अनलॉक हो सकता है, हालांकि कंपनी ने यह भी साफ किया है कि पेमेंट जैसे काम के लिए फेसलक काम नहीं करेगा। वहीं फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। फोन को 6GB और 8GB रैम तथा 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4k वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें