Gadgets Update: इस हफ्ते भारत में लॉन्च हुए ये शानदार डिवाइस, स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच तक, देखें लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 05 Feb 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
Gadgets Update weekly Samsung Galaxy S23 to Oppo Reno8 T 5G know full list
Samsung Galaxy S23 Ultra - फोटो : अमर उजाला

    इस साल की शुरुआत से ही एक के बाद एक स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस भारत में लॉन्च हो रहे हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में भी कई सारे डिवाइस लॉन्च हुए। इनमें Oppo Reno8 T 5G और सैमसंग के कई फ्लैगशिप डिवाइस शामिल हैं। सैमसंग ने एक फरवरी को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट में Galaxy S23 सीरीज और गैलेक्सी बुक 3 सीरीज को लॉन्च किया है। साथ ही इसी हफ्ते Dizo Watch D2 को भी लॉन्च किया गया है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते भारत में लॉन्च हुए स्मार्ट डिवाइस के बारे में...

    Samsung galaxy s23 series
    Samsung galaxy s23 series - फोटो : अमर उजाला

    गैलेक्सी एस23 सीरीज के तहत तीन फोन पेश किए गए हैं जिनमें Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra शामिल हैं। Samsung Galaxy S23 को कई सारे बदलावों के साथ पेश किया है। सैमसंग ने Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है जिसके साथ स्पेस जूम भी है। Galaxy S23 Ultra की डिजाइन में किसी तरह का कोई खास बदलाव नहीं किया गया है, हालांकि कैमरा बंप Galaxy S22 Ultra के मुकाबले थोड़ा अधिक है। Galaxy S23 और Galaxy S23 Plus के साथ आपको नई डिजाइन मिलेगी। इन दोनों फोन की डिस्प्ले फ्लैट है, जबकि Galaxy S23 Ultra के साथ कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    Samsung Galaxy Book 3 Series
    Samsung Galaxy Book 3 Series - फोटो : सोशल मीडिया

    Samsung Galaxy Book 3 Series

    गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy Book 3 Series को भी लॉन्च किया गया है। सीरीज के तहत Galaxy Book 3 Ultra लैपटॉप लॉन्च किया गया है जो कि एक फ्लैगशिप लैपटॉप है और इसमें 13th Gen Intel Core i9 प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 4000 सीरीज ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने Galaxy Book 3 Pro 360 को भी पेश किया है जो कि एक टू इन वन लैपटॉप है और इसके साथ एस पेन का सपोर्ट है। इसके साथ कंपनी ने मल्टी कंट्रोल फीचर दिया है जो कि गैलेक्सी टैब, गैलेक्सी फोन के साथ कनेक्टिविटी के लिए है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें