आज भारत में लॉन्च होगा Nubia N2, इसमें है 5000mAh की बैटरी

मार्च में चीन में लॉन्च होने के बाद नूबिया का एन2 आज भारत में लॉन्च होगाा। फोन की लॉन्चिंग दोपहर 12 बजे होगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5000mAh की बैटरी है। इस फोन की बिक्री भी आज यानी बुधवार से ही अमेजॉन इंडिया से एक्सक्लूसिव तौर पर हो सकती है।
नूबिया एन2 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

इस फोन के स्सेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर प्रोससेर है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर चलेगा। फोन की कीमत करीब 19,000 रुपये हो सकती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.1, GPS, यूएसबी टाइप सी, फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm का ऑडियो जैक है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।