नूबिया एम2 प्ले हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Jun 2017 11:55 AM IST
Nubia M2 Play Launched in china with Fingerprint Scanner and 13megapixel rearf camera
Nubia M2 Play

    जेडटीई ने अपना नया स्मार्टफोन Nubia M2 प्ले को चीन में लॉन्च कर दिया है, लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है। एम2 प्ले कुछ हद तक एम2 लाइट की तरह है। फोन के बैक पैनल पर सिंगल कैमरा, जबकि नूबिया एम2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

    नूबिया एम2 प्ले की स्पेसिफिकेशन

    Nubia M2 Play
    Nubia M2 Play

    नूबिया एम2 प्ले एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर काम करता है। फोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले (720x1280 पिक्सल), ऑक्टाकोर (4x1.4GHz और 4x1.1GHz) स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 3GB रैम, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू और 32GB स्टोरेज है।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का सोनी CMOS सेंसर वाला रियर कैमरा है जिसका अपरचर f/2.2 है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके जरिए 84 डिग्री वाइड एंगल से फोटो कैप्चर किए जा सकता है। फोन में 3000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी, 4G VoLTE सपोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac और जीपीएस दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें