योग गुरु के बिना इन 5 मोबाइल App से सीखें योग और रहें फिट

आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। भारत के साथ-साथ चीन और अमेरिका जैसे देशों में भी लोग योग कर रहे हैं। वैसे आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में फिट और तंदरुस्त रहने के लिए योग ही एक मात्र सरल और सस्ता रास्ता है, हालांकि बिना ट्रेनर या योग गुरु के योग करना खतरनाक हो सकता है। अगर आप योग करना चाहते हैं और योग गुरु के पास जाने के लिए समय नहीं है तो ये 5 ऐप योग सीखने और करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Yoga Videos: Baba Ramdev
अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो प्ले-स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में योग गुरु बाबा रामदेव और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा सेट्टी के योग वाले वीडियो आपको हिन्दी और अंग्रेजी में मिल जाएंगे। इसके अलावा इस ऐप में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम जैसे कई सारे योगासन भी बताए गए हैं।

Yoga Book in Hindi
अगर आप वीडियो देखकर सीखने के बजाय कितााब पढ़कर योग सीखना और करना चाहते हैं तो प्ले-स्टोर पर यह आपके लिए उपलब्ध है। इस ऐप में योग, आसन, प्राणायाम, मुद्रा और सूर्य नमस्कार के बारे में विस्तार से बताया गया है।