नए साल में Xbox Series X खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा बेहतरीन डिस्काउंट
Xbox Series X 4K Blu-ray सिस्टम को 49,990 रुपये में खरीद सकते हैं। यह ऑफर फ्लिपकार्ट की बिग बचत धमाल सेल में मिल रहा है। यह सेल 8 जनवरी तक चल रही है। 10 फीसदी डिस्काउंट के लिए ग्राहकों को बैंक ऑफ बड़ौदा, IDFC FIRST, और Yes बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा।

विस्तार
यदि आप भी Xbox Series X के शौकीन हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Xbox Series X के साथ 10 फीसदी की छूट मिल रही है। माइक्रोसॉफ्ट Xbox Series X को फिलहाल आप फ्लिपकार्ट से 10 फीसदी छूट के साथ खरीद सकते हैं। हाल ही में Xbox Series X की कीमत में इजाफा हुआ है जिसके बाद इसकी कीमत 55,990 रुपये हो गई है।
फ्लिपकार्ट पर मिल रही छूट के साथ आप Xbox Series X 4K Blu-ray सिस्टम को 49,990 रुपये में खरीद सकते हैं। यह ऑफर फ्लिपकार्ट की बिग बचत धमाल सेल में मिल रहा है। यह सेल 8 जनवरी तक चल रही है। 10 फीसदी डिस्काउंट के लिए ग्राहकों को बैंक ऑफ बड़ौदा, IDFC FIRST, और Yes बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा।
Microsoft ने Xbox Series X की कीमत में पिछले साल नवंबर में ही बढ़ोतरी की थी। चार महीने के अंदर माइक्रोसॉफ्ट ने यह दूसरा इजाफा किया था। इस महीने की शुरुआत में ही Xbox Series S की कीमत में इजाफा हुआ है जिसके बाद उसकी कीमत 39,990 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 37,990 रुपये थी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में Xbox Series S को छूट के साथ 32,990 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है, हालांकि यह एक डिजिटल वर्जन है जिसके साथ 512 जीबी की SSD स्टोरेज मिलेगी।
एक्सेसीरीज की बात करें तो Robot White वेरियंट वायरलेस कंट्रोलर 13 फीसदी छूट के साथ 5,199 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसका ब्लैक एडिशन 5,390 रुपये में मिल रहा है। सुपर ब्राइट इलेक्ट्रिक वोल्ट/fluorescent ग्रीन वेरियंट को 5,890 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- WhatsApp Safety Tips: व्हाट्सएप पर किसी भी अकाउंट की ऐसे करें रिपोर्ट, बहुत आसान है तरीका
- Amazon: छंटनी की घोषणा के बाद अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस के स्टॉक में भारी गिरावट, हुआ 5 हजार करोड़ का घाटा
- CES 2023 में लॉन्च हुए कई शानदार प्रोडक्ट, ये हैं सबसे बेस्ट
- Jio True 5G: चार और शहरों में जियो की 5जी सर्विस लॉन्च, अब 72 शहरों में पहुंचा जियो का ट्रू 5जी नेटवर्क