Nothing Phone 2 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, जानें फीचर्स और संभावित कीमत
Nothing Phone 2 के साथ भी पहले की तरह ही ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट मिलेगा। फोन के साथ 5जी की कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की स्क्रीन होगी और 4700mAh की बैटरी मिलेगी,

विस्तार
Nothing Phone 2 की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म हो गई है। Nothing Phone 2 को 11 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन की लॉन्चिंग 11 जुलाई को रात में 8.30 बजे से होगी। लॉन्चिंग तारीख की घोषणा के साथ ही कंपनी ने एक नया टीजर भी जारी किया है।
Nothing Phone 2 को लेकर कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने पहले ही कंफर्म किया है कि फोन को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। नए टीजर में फोन के बैक पैनल पर नई Glyph डिजाइन देखी जा सकती है। लॉन्चिंग इवेंट का लाइव प्रसारण कंपनी की साइट और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
Nothing Phone 2 को लेकर कंपनी ने कहा है कि यह एक मेड इन इंडिया फोन होगा। इसे भारत में ही तैयार किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि भारत में Nothing Phone 2 के लिए उसने किसके साथ साझेदारी की है, क्योंकि कंपनी का भारत में कोई मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट नहीं है। बता दें कि Nothing Phone 1 मेड इन इंडिया नहीं था। मेड इन इंडिया होने का मतलब यह नहीं है कि फोन भारतीय बाजार में सस्ते में बिकेगा। Nothing Phone 2 की कीमत भारत में 40,000 रुपये के करीब हो सकती है
Nothing Phone 2 के साथ भी पहले की तरह ही ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट मिलेगा। फोन के साथ 5जी की कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की स्क्रीन होगी और 4700mAh की बैटरी मिलेगी, हालांकि कंपनी ने चार्जिंग पावर और फास्ट चार्जिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Nothing Phone 2 को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह पहले वाले वर्जन के मुकाबले दोगुना फास्ट होगा। इसके अलावा फोन को तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। Nothing Phone 2 के साथ प्लास्टिक फ्री पैकेजिंग मिलेगी। फोन में 100 फीसदी रिसाइकल मैटेरियल का इस्तेमाल होगा। मेन सर्किट में भी 100 फीसदी रिसाइकल कॉपर फॉइल का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 100 फीसदी रिसाइकल एल्यूमीनियम का भी इस्तेमाल होगा।
- Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X: कौन है 25,000 रुपये की रेंज में बेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट
- 15 हजार रुपये से कम कीमत में बेस्ट आइस चैंबर वाला पोर्टेबल कूलर, इनवर्टर से भी कर सकेंगे इस्तेमाल
- फास्ट पेयरिंग और 30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Redmi Buds 4 Active भारत में लॉन्च
- बार-बार UPI पेमेंट फेल होने से हैं परेशान? ये टिप्स आएंगे बहुत काम