Nothing Phone 1 को सबसे पहले मिलेगा एंड्रॉयड 14 बीटा 1 का अपडेट
फिलहाल एंड्रॉयड 14 बीटा 1 का अपडेट गूगल पिक्सल फोन के लिए उपलब्ध है। बता दें कि नथिंग ने Nothing Phone 1 के लिए एंड्रॉयड 13 आधारित Nothing OS 1.5 का अपडेट इसी साल फरवरी में जारी किया था। Nothing Phone 1 में फिलहाल Nothing OS 1.5.3 चल रहा है।

विस्तार
Nothing ने अपने पहले स्मार्टफोन Nothing Phone 1 के लिए एंड्रॉयड 14 बीटा 1 (Android 14 Beta 1) का अपडेट जारी करने का एलान कर दिया है। फिलहाल एंड्रॉयड 14 बीटा 1 का अपडेट गूगल पिक्सल फोन के लिए उपलब्ध है। बता दें कि नथिंग ने Nothing Phone 1 के लिए एंड्रॉयड 13 आधारित Nothing OS 1.5 का अपडेट इसी साल फरवरी में जारी किया था। Nothing Phone 1 में फिलहाल Nothing OS 1.5.3 चल रहा है।
इस घोषणा के बाद नथिंग का नाम उन गूगल के उन ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो गया है जिन्हें गूगल सबसे पहले एंड्रॉयड 14 का अपडेट देने वाला है, हालांकि नथिंग ने अपडेट की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Nothing के CEO कार्ल पेई ने भी ट्वीट करके Nothing Phone 1 के लिए आने वाले Android 14 Beta 1 के अपडेट की जानकारी दी है। Google का वार्षिक Google I/O इवेंट 10 मई को होने जा रहा है जिसमें एंड्रॉयड 14 की लॉन्चिंग होगी और पहली बार इसके फीचर के बारे में जानकारी मिलेगी।
Nothing Phone 1 कंपनी का पहला फोन है और अब कंपनी Nothing Phone 2 की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। Nothing Phone 2 को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। फोन को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की साइट पर भी देखा गया है।
आपको याद दिला दें कि Nothing Phone 1 को पिछले साल जुलाई में 32,999 रुपये की कीमत पर 8GB + 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। फोन को ब्लैक और व्हाइट दो कलर में खरीदा जा सकता है।
- 80W चार्जिंग वाला यह फोन हुआ 10 हजार रुपये सस्ता, इसमें है E4 AMOLED डिस्प्ले
- भारत में 14 मैसेजिंग एप पर बैन: आतंकी इस तरह करते हैं एप का इस्तेमाल, किसी को भनक तक नहीं लगती
- Wikipedia: तेजी से बढ़ रहा है विकीपीडिया का असर, यूजर्स की संख्या में भारी उछाल
- App Ban in India: सरकार ने तोड़ दिया आतंकियों का कनेक्शन, 14 मोबाइल एप्स पर लगाया बैन