Nothing Phone 1: 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा शानदार डिजाइन वाला फोन, जानें फीचर्स और ऑफर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 15 Feb 2023 06:31 PM IST
सार

Nothing Phone 1 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 28 प्रतिशत छूट के बाद 26,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं फोन के साथ 1,672 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई ऑप्शन भी है।

विज्ञापन
Nothing Phone 1 At Lowest Price On Flipkart Can Buy rs 26999 Details Here
Nothing Phone 1 - फोटो : Nothing

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग ने अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले स्मार्टफोन Nothing Phone 1 को पिछले साल पेश किया है। इस फोन की कीमत 37,999 रुपये है, लेकिन फिलहाल फोन को अच्छे डिस्काउंट के साथ उपलब्ध किया गया है। फोन को सीधे 10 हजार कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। साथ ही फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। Nothing Phone 1 को 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, लॉन्चिंग के एक महीने के अंदर ही फोन की कीमत को करीब 6,000 रुपये बढ़ा दिया गया था। लेकिन अब Nothing Phone 1 पर फ्लिपकार्ट पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। चलिए जानते हैं फोन पर मिलने वाले डिस्काउंट और फीचर्स के बारे में...

    Nothing Phone 1 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है, लेकिन इसे 28 प्रतिशत छूट के बाद 26,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं फोन के साथ 1,672 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई ऑप्शन भी है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ HSBC बैंक, IndusInd बैंक और वनकार्ड क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत यानी कि 1 हजार रुपये तक की छूट भी मिल सकती है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। बैंक ऑफर्स और कैशबैक के साथ फोन को बहुत ही कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन में Snapdragon 778 G+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में एंड्रॉयड 12 मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें