फ्लिपकार्ट सेल: Nothing Ear 1 पर पहली बार मिलेगी छूट, इसके फीचर्स हैं कमाल के
फ्लिपकार्ट की इस सेल में Nothing Ear 1 को 5,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे भारतीय बाजार में 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। दो अक्तूबर की आधी रात से इस ईयरबड्स को सस्ते में खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
दुनिया का सबसे अनोखा ईयरबड्स Nothing Ear 1 पहली बार छूट के साथ बिकेगा। फ्लिपकार्ट की आगामी बिग बिलियन डेज सेल में Nothing Ear 1 को 500 रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत तीन अक्तूबर से हो रही है जो कि 10 अक्तूबर तक चलेगी। बता दें कि Nothing Ear 1, वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई की नई कंपनी Nothing का पहला प्रोडक्ट है।
फ्लिपकार्ट की इस सेल में Nothing Ear 1 को 5,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे भारतीय बाजार में 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। दो अक्तूबर की आधी रात से इस ईयरबड्स को सस्ते में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ एक्सिस बैंक और ICICI बैंक का भी ऑफर मिल रहा है। साथ ही इस नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकेगा।
Nothing Ear 1 की स्पेसिफिकेशन
Nothing Ear 1 एक पारदर्शी केस के साथ आता है। इसके अलावा यह बड्स भी पारदर्शी है। Nothing Ear 1 के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन की भी सुविधा मिलती है, इसके लिए दो अलग-अलग लेवल मिलते हैं। इसके साथ ट्रांसपैरेंसी मोड भी है जो सराउंड साउंड में मदद करता है।
Nothing Ear 1 की बैटरी को लेकर 5.7 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। वहीं चार्जिंग केस के साथ बैटरी लाइफ 34 घंटे की है। Nothing Ear 1 में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाईप-सी और वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 8 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।
Nothing Ear 1 में 11.6mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसे स्वीडेन की टीनेज इंजीनियरिंग की मदद से डिजाइन और डेवलप किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2 है जिसके साथ SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक का भी सपोर्ट है। कंट्रोल के लिए इसमें टच दिया गया है। इस ईयरबड्स को Ear 1 एप से भी कंट्रोल किया जा सकता है जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है।
- Redmi इंडिया ने चुपके से भारत में लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये
- iPhone 13 Quick Review: पहली नजर में कैसा है नया आईफोन, खास फीचर्स कौन-कौन से हैं
- घरेलू कंपनी यूबॉन ने लॉन्च किया नया स्पीकर UBON SP-8005, 1200mAh की बैटरी से है लैस
- मुसीबत: iPhone 13 में ओरिजिनल डिस्प्ले लगवाने के बाद भी काम नहीं करेगा फेस अनलॉक