मुसीबत: iPhone 13 में ओरिजिनल डिस्प्ले लगवाने के बाद भी काम नहीं करेगा फेस अनलॉक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Sep 2021 02:45 PM IST
सार

यदि कोई ग्राहक आईफोन 13 की स्क्रीन रिप्लेस करवाता है तो भी उसे फेस आईडी को लेकर जूझना पड़ेगा। ऐसे में उसे किसी थर्ड पार्टी स्टोर की बजाय एपल के ऑथराइज्ड स्टोर पर ही फोन को रिपेयर करवाना होगा।

विज्ञापन
Face ID on iPhone 13 Doesn't Work After Screen Replacement By Third Party
iPhone 13 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एपल ने हाल ही में iPhone 13 सीरीज को पेश किया है। iPhone 13 के फोन की रिपेयरिंग का खर्चा तो हमेशा फोन की तरह महंगा ही होता है, लेकिन जरा सोचिए कि किसी कारणवश आपका iPhone 13 खराब हो जाए और उसे ऑरिजनल पार्ट्स के साथ रिपेयर करवा लें, लेकिन उसके बाद भी फोन काम ना करे तो...

    दरअसल iPhone 13 के साथ कुछ ऐसा ही मामला है। iPhone 13 में ऑरिजनल डिस्प्ले लगवाने के बाद भी फेस आईडी काम नहीं करेगी। ऐसे में थर्ड पार्टी डिस्प्ले की बात ही करना बेकार है। macrumors की एक रिपोर्ट के मुताबिक यदि iPhone 13 की ऑरिजनल डिस्प्ले को दूसरे आईफोन 13 में रिप्लेस किया जाता है तो फेस आईडी काम नहीं करेगी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

    विज्ञापन

    एपल पहले से ही थर्ड पार्टी रिपेयरिंग को लेकर आलोचना झेल रहा है और इस साल iPhone 13 के साथ एक नया विवाद जुड़ गया है, हालांकि ग्राहकों के लिहाज से यह ठीक नहीं है, क्योंकि यदि कोई ग्राहक आईफोन 13 की स्क्रीन रिप्लेस करवाता है तो भी उसे फेस आईडी को लेकर जूझना पड़ेगा। ऐसे में उसे किसी थर्ड पार्टी स्टोर की बजाय एपल के ऑथराइज्ड स्टोर पर ही फोन को रिपेयर करवाना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि भारत में आईफोन 13 सीरीज की बिक्री शुरू हो गई है। आईफोन 13 सीरीज के तहत चार फोन पेश किए गए हैं। iPhone 13 mini के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 69,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 79,900 रुपये और 512 जीबी वेरियंट की कीमत 99,900 रुपये है। वहीं iPhone 13 के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 79,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 89,900 रुपये और 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,09,900 रुपये है।

    iPhone 13 Pro के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 1,29,900 रुपये, 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,49,900 रुपये और 1 टीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,69,900 रुपये है। iPhone 13 Pro Max 128 जीबी वेरियंट की कीमत 1,29,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 1,39,900 रुपये, 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,59,900 रुपये और 1 टीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये है। ऐसे में यह एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें