Nokia ने लॉन्च किया अपना सबसे मजबूत स्मार्टफोन, वॉटरप्रूफ के लिए मिली है IP69K की रेटिंग
Nokia XR21 को लेकर कंपनी ने कहा है कि यह उसका अब तक का सबसे मजबूत स्मार्टफोन है। Nokia XR21 को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP69K की रेटिंग मिली है। Nokia XR21 को फिलहाल कुछ चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध कराया गया है।

विस्तार
नोकिया ने अपने नए फोन Nokia XR21 को लॉन्च कर दिया है। पिछले कई सप्ताह से Nokia XR2 के फीचर्स लीक हो रहे थे। Nokia XR21 को लेकर कंपनी ने कहा है कि यह उसका अब तक का सबसे मजबूत स्मार्टफोन है। Nokia XR21 को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP69K की रेटिंग मिली है। Nokia XR21 को फिलहाल कुछ चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध कराया गया है।
Nokia XR21 को मिडनाइट ब्लैक और पाइन ग्रिन कलर में पेश किया गया है। Nokia XR21 को 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी कीमत ब्रिटेन में 499 पाउंड यानी करीब 51,300 रुपये है। वहीं जर्मनी में फोन की कीमत 599 यूरो यानी करीब 54,300 रुपये रखी गई है। भारतीय बाजार में Nokia XR21 की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Nokia XR21 में 6.49 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। Nokia XR21 में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 619L GPU मिलता है। फोन में 6 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी की UFS 2.1 स्टोरेज है। इसमें एंड्रॉयड 12 मिलता है।
- World Password Day 2023: गूगल ने कर दी पासवर्ड की छुट्टी, लॉन्च की Passkeys, जानें इसके बारे में
- Phone Under 10000: ये हैं 10 हजार से कम कीमत के टॉप-5 पैसा वसूल फोन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी हैं शानदार
- Samsung Neo QLED 8K: सैमसंग की 3 लाख की टीवी में क्या है खास, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
- ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Pebble Cosmos Bold Pro स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च