नोकिया एक्स6 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 23 Jun 2018 11:02 AM IST
Nokia X6 India Support Page Goes Live, likely to Imminent Launch
Nokia X6

    नोकिया एक्स6 (Nokia X6) को एचएमडी ग्लोबल ने पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था, वहीं अब यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्चिंग से पहले भारत में नोकिया की वेबसाइट नोकिया एक्स6 के सपोर्ट पेज के साथ अपडेट हो गई है। हालांकि लॉन्चिंग तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है। नोकिया एक्स6 खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले के साथ ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है।

    इसके अलावा फोन की डिजाइन आईफोन X जैसी है। फोन में क्विक चार्जिंग भी दिया गया है। कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,299 चीनी युआन यानि करीब 13,800 रुपये, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,499 चीनी युआन यानि करीब 16,000 रुपये और 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,699 चीनी युआन यानि करीब 18,100 रुपये है।

    नोकिया एक्स6 की स्पेसिफिकेशन

    नोकिया एक्स 6 में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिस पर 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है जो कि अभी तक शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो और आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 में था। इसके अलावा यह फोन 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    नोकिया एक्स6 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ फोटोग्राफी के लिए एआई का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 3060 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। बैटरी में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 30 मिनट की चार्जिंग में 50 फीसदी तक बैटरी चार्ज हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें