Nokia T10: नोकिया ने लॉन्च किया सस्ता टैबलेट, मिलेगा एचडी डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 27 Sep 2022 05:12 PM IST
सार

Nokia T10 में 8 इंच का एचडी डिस्प्ले और UNISOC T606 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही टैबलेट में 4 जीबी तक रैम के साथ 64 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Nokia T10 tablet launched in India at rs 11799 specifications features
Nokia T10 tablet - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    नोकिया भारतीय मार्केट में एक के बाद एक टैबलेट को लॉन्च कर रहा है। अब कंपनी ने अपने नए टैबलेट Nokia T10 tablet को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को एंड्रॉयड 12 के साथ पेश किया गया है। टैबलेट में 8 इंच की एचडी डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि नोकिया ने इससे पहले Nokia T21 को भारत में लॉन्च किया था।

    Nokia T10 को दो स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। इसके 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,799 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,799 रुपये है। इसके (WiFi) वेरियंट को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। हालांकि, कंपनी Nokia T10 (LTE + Wi-Fi) वेरियंट को जल्द लॉन्च करने वाली है।

    ये भी पढ़ें: ओप्पो का बजट फोन Oppo A17 हुआ लॉन्च, इसमें है 50 मेगापिक्सल का कैमरा

    Nokia T10 में 8 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो (1280X800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ OZO प्लेबैक का सपोर्ट भी है। टैबलेट एंड्रॉयड 12 पर रन करता है और कंपनी इस पर दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है। यानी आपको एंड्रॉयड 12 के साथ 13 और एंड्रॉयड 14 भी मिल सकते हैं।

    Nokia T10 टैबलेट में UNISOC T606 प्रोसेसर मिलता है। टैबलेट में 4 जीबी तक रैम के साथ 64 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें: Jio Phone 5G: 10 हजार से कम कीमत में लॉन्च होगा जियो का पहला 5जी फोन, मिलेंगे शानदार फीचर्स

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें