Nokia G60: नोकिया का पहला 5G फोन इस दिन होगा लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन भी आए सामने

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 29 Oct 2022 12:01 PM IST
सार

Nokia G60 5G को 6.58 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर मिलेगा।

विज्ञापन
Nokia G60 5G launch in india soon With Snapdragon 695 5G SoC price specifications
Nokia G60 5G - फोटो : Nokia

    विस्तार

    HMD Global के स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने अपने पहले 5G फोन Nokia G60 5G को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने फोन को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस फोन को जल्द की प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध किया जाएगा। फोन को 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ दो कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    फोन को ब्लैक और आइस कलर में पेश किया जाएगा। हालांकि, फोन की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। Nokia G60 5G को भारत से पहले ग्लोबल मार्केट में 349 यूरो (लगभग 28,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। भारत में इस फोन को 20 से 25 हजार के बीच की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Apple का बड़ा कदम, एप स्टोर के बाद बच्चों के गेमिंग सेक्शन से हटाए गैम्बलिंग एप विज्ञापन

    नोकिया जी60 5G को 6.58 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जो (1,080x2,400) पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। डिस्प्ले के साथ 500 निट्स की ब्राइटनेस और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Mivi Fort S200 Review: घर को थियेटर बनाने वाला पावरफुल और किफायती साउंडबार

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें