Nokia G50 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, बजट में मिलेगा बहुत कुछ
Nokia G50 को एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी कीमत 199.99 पाउंड यानी करीब 20,100 रुपये है। Nokia G50 को मिडनाइट सन और ओशियन ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
एचएमडी ग्लोबल ने अपने नए और किफायती 5जी स्मार्टफोन Nokia G50 को लॉन्च कर दिया है। Nokia G50 में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Nokia G50 में 64 जीबी की स्टोरेज भी है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। Nokia G50 में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक किफायती 5जी प्रोसेसर है। Nokia G50 को फिलहाल ब्रिटेन में पेश किया गया है और अन्य देशों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Nokia G50 की कीमत
Nokia G50 को एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी कीमत 199.99 पाउंड यानी करीब 20,100 रुपये है। Nokia G50 को मिडनाइट सन और ओशियन ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।
Nokia G50 की स्पेसिफिकेशन
Nokia G50 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.82 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 450 निट्स है। फोन में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Nokia G50 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो नोकिया के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Nokia G50 की बैटरी
नोकिया के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 220 ग्राम है।
- जरूरी बात: क्या प्राइवेसी की खामियां छिपा रहा व्हाट्सएप, रेडियो-टीवी और अखबार में विज्ञापनों का क्या मतलब?
- बजट स्मार्टफोन: Jio Phone Next की टक्कर में आया यह फोन, कीमत सिर्फ 5,999 रुपये
- काम की बात: 15,999 रुपये तक की कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन, 5000mAh के साथ 65W तक की चार्जिंग का सपोर्ट
- Realme GT Neo 2 गेमिंग स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 12GB तक रैम के साथ 65W की फास्ट चार्जिंग