बजट स्मार्टफोन: Jio Phone Next की टक्कर में आया यह फोन, कीमत सिर्फ 5,999 रुपये
Itel A26 की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, हालांकि फोन को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 6,399 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। itel A26 को डीप ब्लू, ग्रेडेशन ग्रीन और लाइट पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।

विस्तार
जियो फोन नेक्स्ट की लॉन्चिंग तो हो गई है लेकिन बिक्री को लेकर अभी तक कोई खबर नहीं है। आईटेल को पहले से ही बजट कैटेगरी का राजा माना जाता है। अब आईटेल ने अपने एक नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है जिसका सीधा मुकाबला जियो फोन नेक्स्ट के साथ होने वाला है। आईटेल ने itel A26 को भारत में पेश किया है जो एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है और इस फोन में 1.4GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में...
itel A26 की कीमत
Itel A26 की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, हालांकि फोन को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 6,399 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। itel A26 को डीप ब्लू, ग्रेडेशन ग्रीन और लाइट पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है। फोन के साथ एक साल की वारंटी मिल रही है और 100 दिनों के लिए वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिल रही है।
itel A26 की स्पेसिफिकेशन
itel A26 में एंड्रॉयड 10 का गो एडिशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। डिस्प्ले की स्टाइल वॉटरड्रॉप नॉच है। फोन में 1.4GHz का प्रोसेसर है जिसके मॉडल और नाम के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। फोन में
itel A26 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 5 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस AI सेंसर है। फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए है।
itel A26 की बैटरी
itel A26 में कनेक्टिविटी 4G VoLTE, 4G ViLTE, 3G और 2G का सपोर्ट है। फोन में एक सोशल टर्बो फीचर है जिसकी मदद से व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड किया जा सकेगा, स्टेटस को सेव किया जाएगा। फोन में 3020mAh की बैटरी है। इसके अलावा इसमें फेस अनलॉक भी है।