QuickFix: Nokia ने लॉन्च किया गजब का स्मार्टफोन, खराब होने खुद ही हो जाएगा रिपेयर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Aug 2023 01:10 PM IST
सार

Nokia C210 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। सबसे खास बात यह है कि Nokia G310 5G QuickFix टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिसकी मदद से यह फोन खुद ही रिपेयर हो जाएगा।

विज्ञापन
Nokia G310 5G and Nokia C210 With QuickFix Repairability price and specifications
Nokia G310 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया के दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Nokia G310 5G और Nokia C210 शामिल हैं। नोकिया के इन दोनों फोन में एंड्रॉयड 13 के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। Nokia G310 5G में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। Nokia C210 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। सबसे खास बात यह है कि Nokia G310 5G QuickFix टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिसकी मदद से यह फोन खुद ही रिपेयर हो जाएगा।

    Nokia G310 5G की कीमत 186 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 15,000 रुपये है, वहीं Nokia C210 की कीमत 109 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 9,000 रुपये रखी गई है। Nokia G310 5G को सिंगल ब्लू कलर और Nokia C210 को ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। Nokia G310 5G की बिक्री 24 अगस्त से होगी और Nokia C210 को 14 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

    विज्ञापन

    Nokia G310 5G की स्पेसिफिकेशन

    Nokia G310 5G
    Nokia G310 5G - फोटो : अमर उजाला

    Nokia G310 5G में एंड्रॉयड 13 दिया गया है। इस फोन में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1612 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 है। फोन में स्नैपड्रैगन 480+ 5G प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। यह फोन QuickFix डिजाइन के साथ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें