Nokia के तीन धांसू स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Nokia के तीन स्मार्टफोन हुए लॉन्चतीनों स्मार्टफोन में मिलेगा गूगल असिस्टेंट का बटनबजट रेंज में है कीमत

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने Cricket Wireless के साथ मिलकर C सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस Nokia C5 Endi, Nokia C2 Tava और Nokia C2 Tennen को अमेरिका में लॉन्च किया है। यूजर्स को तीनों स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट बटन के साथ कई सारे शानदार फीचर्स मिले हैं। इसके अलावा तीनों लेटेस्ट स्मार्टफोन को एंड्रॉयड वन प्लेटफॉर्म का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन तीनों स्मार्टफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Nokia के लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत
एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया C5 Endi की कीमत 169 डॉलर (करीब 12,700 रुपये), नोकिया C2 Tava की कीमत 109 डॉलर (करीब 8,300 रुपये) और नोकिया C2 Tennen की कीमत 69 डॉलर (करीब 5,200 रुपये) रखी है। हालांकि, अभी तक नोकिया के तीनों स्मार्टफोन की बिक्री की जानकारी नहीं मिली है।
Nokia C5 Endi की स्पेसिफिकेशन
नोकिया C5 Endi स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल और डेप्थ सेंसर मौजूद है। दूसरी तरफ इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, इस स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
इसे भी पढ़ें: हैकर्स ने अपडेट किया यह मैलवेयर, पासवर्ड और आईडी चुराने में है माहिर
Nokia C2 Tava and C2 Tennen के फीचर्स
कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। साथ ही दोनों में मीडियाटेक एमटी6761 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को दोनों स्मार्टफोन में 16 जीबी स्टोरेज और 32 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिला है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन में 8MP + 2MP का ड्यूल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया है।
Nokia C2 Tava and C2 Tennen की बैटरी
दोनों स्मार्टफोन में 3,000 एमएएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को दोनों डिवाइस में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिले हैं। हालांकि, इन दोनों स्मार्टफोन में केवल कलर का अंतर है। Nokia C2 Tava स्मार्टफोन Tempered ब्लू और C2 Tennen स्मार्टफोन Steel कलर में मिलेगा।
- Anker Jump Starter Pro पावर बैंक हुआ लॉन्च, स्मार्टफोन से लेकर कारों तक को करता है चार्ज
- Oppo Ace 2 के EVA Limited Edition से उठा पर्दा, मिलेगा स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्ट
- Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, दोनों में मिलेगी 5,000mAH की बैटरी
- Moto G8 Power Lite को खरीदने का सुनहरा मौका, मिलेंगे शानदार ऑफर्स