नोकिया के दो एंट्री लेवल स्मार्टफोन हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत नौ हजार रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Jun 2023 02:09 PM IST
सार

एचएमडी ग्लोबल ने अपने दो एंट्री लेवल स्मार्टफोन Nokia C300 और Nokia C110 अमेरिका में लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन के साथ पॉलीकार्बोनेट का फ्रेम और बैक पैनल दिया गया है। इसके अलावा Nokia C300 और Nokia C110 में एंड्रॉयड 12 के साथ एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Nokia C300 and Nokia C110 Smartphones launched With Android 12 Price Specifications
Nokia C300, Nokia C110 - फोटो : Nokia

    विस्तार

    एचएमडी ग्लोबल ने अपने दो एंट्री लेवल स्मार्टफोन Nokia C300 और Nokia C110 अमेरिका में लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन के साथ पॉलीकार्बोनेट का फ्रेम और बैक पैनल दिया गया है। इसके अलावा Nokia C300 और Nokia C110 में एंड्रॉयड 12 के साथ एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इनमें से एक फोन में मीडियाटेक और दूसरे में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही भारत में Nokia C32 और Nokia C22 को क्रमशः 8,999 रुपये और 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

    Nokia C300 के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 139 डॉलर यानी करीब 11,400 रुपये रखी गई है और इसे ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।) Nokia C110 के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 99 डॉलर यानी करीब 8,100 रुपये है और इसे केवल ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। दोनों फोन की बिक्री अमेरिका में हो रही है। भारत में इनकी लॉन्चिंग की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

    विज्ञापन

    Nokia C300 में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है, वहीं Nokia C110 में 6.3 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। फोन में एंड्रॉयड 12 दिया गया है। Nokia C300 को जहां स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, वहीं Nokia C110 में मीडियाटेक Helio P22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। दोनों फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें