Nokia ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कीमत आठ हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Apr 2023 12:01 PM IST
सार

Nokia C12 Plus में एंड्रॉयड 12 का गो एडिशन है। इसके अलावा फोन में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले की स्टाइल वॉटरड्रॉप नॉच है। इसमें Unisoc का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6Hz है। फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है।

विज्ञापन
Nokia C12 Plus launched in India With HD Plus Display Price and Specifications
Nokia C12 Plus - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    नोकिया ने अपने नए फोन Nokia C12 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है। Nokia C12 Plus एक एंट्री लेवल फोन है जिसमें एंड्रॉयड 12 (Go Edition) है। इसके अलावा नोकिया के इस फोन में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले है। Nokia C12 Plus में Unisoc का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। Nokia C12 Plus में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Nokia C12 Plus की कीमत

    Nokia C12 Plus की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को नोकिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। बता दें कि Nokia C12 को 5,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन

    Nokia C12 Plus की स्पेसिफिकेशन

    Nokia C12 Plus में एंड्रॉयड 12 का गो एडिशन है। इसके अलावा फोन में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले की स्टाइल वॉटरड्रॉप नॉच है। इसमें Unisoc का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6Hz है। फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nokia C12 Plus का कैमरा

    Nokia C12 Plus में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है जिसके साथ एलईडी फ्लैश लाइट है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ कई सारे फीचर्स मिलेंगे।

    Nokia C12 Plus की बैटरी

    Nokia C12 Plus में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11b/g/n, ब्लूटूथ 5.2, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 4000mAh की बैटरी है। इस सीरीज के पहले वाले फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें