Nokia का एंट्री लेवल स्मार्टफोन Nokia C12 हुआ लॉन्च, बैक पैनल पर है 3D पैटर्न

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Jan 2023 12:08 PM IST
सार

नोकिया के इस फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे फोन से निकाला भी जा सकता है। बैटरी के साथ 5W की वायर चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में Wi-Fi 802.11 b/g/n और ब्लूटूथ 5.2 है। इसके अलावा फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक है।

विज्ञापन
Nokia C12 launched With HD plus Display 3000mAh Battery Price Specifications
Nokia C12 - फोटो : Nokia

    विस्तार

    एचएमडी ग्लोबल की स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने अपने नए एंट्री लेवल फोन Nokia C12 को लॉन्च कर दिया है। यह 2021 में लॉन्च हुए Nokia C10 का अपग्रेडेड वर्जन है। Nokia C12 के साथ 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है और बैक पैनल पर 3डी पैटर्न है जिसे लेकर शानदार ग्रिपिंग का दावा किया गया है। Nokia C12 में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

    Nokia C12 की कीमत

    Nokia C12 को जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के देशों में लॉन्च किया गया है। Nokia C12 के 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 119 यूरो यानी करीब 10,500 रुपये है। यह फोन चारकोल, डार्क शियान और लाइट मिंट कलर में मिलेगा। भारतीय बाजार में फोन की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    Nokia C12 की स्पेसिफिकेशन

    Nokia C12 में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन Unisoc 9863A1 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा नोकिया के इस फोन में 2 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है। फोन में एंड्रॉयड 12 का Go Edition मिलेगा। कंपनी ने दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nokia C12 का कैमरा

    Nokia C12 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ LED फ्लैश लाइट भी है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ नाइट मोड, पोट्रेट मोड, ऑटो एचडीआर और टाइमलैप्स जैसे फीचर्स हैं।

    Nokia C12 की बैटरी

    नोकिया के इस फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे फोन से निकाला भी जा सकता है। बैटरी के साथ 5W की वायर चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में Wi-Fi 802.11 b/g/n और ब्लूटूथ 5.2 है। इसके अलावा फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन को वॉटरप्रूफ के लिए IP52 की रेटिंग मिली है और इसका कुल वजन 177.4 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें