नोकिया 8 की बिक्री भारत में शुरू, इसमें है अनोखा बोथीज कैमरा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Oct 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Nokia 8 sale starts from amazon and offline stores in India today
Nokia 8

    HMD ग्लोबल के पहलेए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। फोन को अमेजॉन के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    बता दें कि नोकिया 8 पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ था। फोन के साथ कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। नोकिया 8 के साथ जियो की ओर से 309 रु. या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 100 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन

    नोकिया 8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 8
    Nokia 8

    नोकिया 8 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.3 इंच की 2K LCD डिस्प्ले, साथ में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, USB 3.1 टाइप-सी, फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, एडवांस्ड एल्यूमिनियम और स्पलैश प्रूफ बॉडी (सेमी वाटरप्रूफ), क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 4जी सपोर्ट के साथ हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट, 3090mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 36,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    तीनों कैमरे एक साथ करते हैं काम

    Nokia 8
    Nokia 8

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का डुअल सेंसर है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। कैमरे में एक खास फीचर बोथीज (bothies) दिया गया है जिसका फायदा यह है कि एक साथ दो रियर और एक फ्रंट को यूज किया जा सकता है। कैमरे 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

    यानी एक ही फोटो को क्लिक करने के लिए तीनों कैमरे का इस्तेमाल हो सकता है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में Ozo Audio रिकॉर्डिंग फीचर दिया है। यानी आपको 3डी ऑडियो (360 डिग्री) का आनंद मिलेगा। कंपनी के दावे के मुताबिक नोकिया 8 Ozo Audio फीचर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें