नोकिया 8 का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट लॉन्च, जानें कीमत

HMD ग्लोबल ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8 का 6GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट फिनलैंड में लॉन्च कर दिया है। 6 जीबी रैम और कीमत के साथ नोकिया 8 वनप्लस 5 और शाओमी के फोन से टक्कर के लिए तैयार है। इससे पहले हाल ही में नोकिया 8 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट ग्लोबली लॉन्च हुआ है। नोकिया 8 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट की कीमत EUR 649.99 (करीब 49,800 रुपये) है। इस फोन की बिक्री 19 अक्टूबर से शुरू होगी, हालांकि यह फोन भारत में कब आएगा इसकी जानकारी नहीं है।
नोकिया 8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया 8 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.3 इंच की 2K LCD डिस्प्ले, साथ में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, USB 3.1 टाइप-सी, फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, एडवांस्ड एल्यूमिनियम और स्पलैश प्रूफ बॉडी (सेमी वाटरप्रूफ), क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 4जी सपोर्ट के साथ हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट, 3090mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 36,999 रुपये है। इसकी बिक्री 14 अक्टूबर से अमेजॉन और देशभर के सभी रिटेल स्टोर से ऑफलाइन होगी।
नोकिया 8 में है खास बोथीज कैमरा

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का डुअल सेंसर है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। कैमरे में एक खास फीचर बोथीज (bothies) दिया गया है जिसका फायदा यह है कि एक साथ दो रियर और एक फ्रंट को यूज किया जा सकता है। कैमरे 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
यानी एक ही फोटो को क्लिक करने के लिए तीनों कैमरे का इस्तेमाल हो सकता है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में Ozo Audio रिकॉर्डिंग फीचर दिया है। यानी आपको 3डी ऑडियो (360 डिग्री) का आनंद मिलेगा। कंपनी के दावे के मुताबिक नोकिया 8 Ozo Audio फीचर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।