फेस अनलॉक फीचर के साथ भारत में लॉन्च हुआ Nokia 7 Plus

एचएमडी ग्लोबल ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप Nokia 7 Plus लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में नोकिया 6 2018 और नोकिया 8 सिरोक्को के साथ पेश किए। नोकिया 7 प्लस पिछले साल लॉन्च हुआ Nokia 7 का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन में भी Zeiss ब्रांड का डुअल रियर कैमरा 2X ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। वहीं इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
Nokia 7 Plus की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Nokia 7 Plus में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C (2.0), 3.5mm और 3800mAh की बैटरी है।Nokia 7 Plus की भारत में शुरुआती कीमत 25,999 रुपये होगी और इसकी सेल 30 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं प्री-बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह फोन अमेजॉन, नोकिया मोबाइल शॉप और चुनिंदा स्टोर से खरीदा जा सकेगा।