नोकिया 6 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन से मिलेगा फोन, मिलेेंगे ये ऑफर्स

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Jul 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Nokia 6 Registrations starts on Amazon India, sale starts from 23 august
Nokia 6

    एचएमडी ग्लोबल का नया एंड्रॉयड फोन नोकिया 6 के लिए भारत में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। फोन की पहली सेल भारत में 23 अगस्त से अमेजॉन इंडिया पर होगी। फोन का रजिस्ट्रेशन अमेजॉन से किया जा सकता है। एचएमडी ग्लोबल ने फोन के साथ कई सारे लॉन्चिंग ऑफर्स भी पेश किए हैं। बता दें कि नोकिया का नोकिया 6 पहला ऐसा फोन होगा जो भारत में ऑनलाइन बिकेगा।

    नोकिया 6 के साथ अमेजॉन पर मिलने वाले ऑफर्स

    Nokia 6
    Nokia 6

    फोन के साथ अमेजॉन प्राइम मेंबर्स को 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा, हालांकि इसके लिए अमेजॉन पे के जरिए पेमेंट करना होगा। साथ ही नोकिया 6 के साथ वोडाफोन की ओर से 249 रुपये में 10 जीबी डाटा 5 महीने तक मिलेगा। इसके अलावा सभी खरीदारों को किंडल ईबुक्स (300 रुपये तक) पर 80 प्रतिशत छूट, मेकमायट्रिपडॉटकॉम पर 2,500 रुपये की छूट (1,800 रुपये होटल पर और 700 रुपये घरेलू फ्लाइट पर) मिलेगी।

    विज्ञापन

    नोकिया 6 के फीचर्स और कीमत

    नोकिया 6
    नोकिया 6

    नोकिया 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी है। होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें