नोकिया 6 2018 के 4 जीबी रैम वेरियंट की बिक्री भारत में शुरू, यहां से खरीदें

नोकिया का पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च हुआ नोकिया 6 2018 का 4 जीबी रैम वेरियंट सेल आज से खरीदा जा सकेगा। नोकिया 6 2018 पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया 6 का अपग्रेडेड वर्जन है। इससे पहले भारतीय मार्केट में इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मौजूद था। नोकिया 6 2018 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की बिक्री अमेजॉन इंडिया से हो रही है। इस फोन को कंपनी ने पहली बार MWC 2018 में पेश किया था।
नोकिया 6 2018 के 4 जीबी रैम की कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 2018 में भारत की स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर 630 प्रोसेसर है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0, और 3000mAh की बैटरी होगी। फोन के कीमत 3 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है, जबकि 4 जीबी रैम वाला वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये है।