AMANI ने भारत में पेश किया 10,000mAh का पावरबैंक, मिलेगा फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Mar 2020 01:08 PM IST
सार

9 लेयर्स सिक्योरिटी से लैस है यह पावरबैंकशाओमी के पावरबैंक से होगा मुकाबलाAMANI के इस पावरबैंक में है फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

AMANI launched ASP-AM-108 10,000mAhPower Bank with fast charging
AMANI powerbank - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    AMANI मार्ट ने भारतीय बाजार में अपना 10,000एमएएच का नया पावरबैंक लॉन्च किया है जिसका नाम AMANI ASP-AM-108 है। अमानी के इस पावरबैंक में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि एक बार की फुल चार्जिंग में इस पावरबैंक से मोबाइल का 4 बार चार्ज किया जा सकता है।

    अमानी के 10,000एमएएच वाले इस पावरबैंक की बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन प्रोटेक्शन के लिए इसमें 9 लेयर्स हैं ताकि किसी विषम परिस्थिति में कोई परेशानी ना हो। इस पावरबैंक को 5V/2A, 9V/2A पर चार्ज किया जा सकता है।

    कंपनी का दावा है कि इस पावरबैंक से iPhone 8 को 4.6 बार, सैमसंग गैलेक्सी जे7 को 2 बार, एमआई ए2 को 2 बार, रेडमी 6ए को 2.1 बार और वीवो वी3 को 2.16 बार चार्ज किया जा सकता है।

    इस पावरबैंक से टैबलेट, वायरलेस स्पीकर्स, कैमरा और आईपॉड भी चार्ज किए जा सकेंगे। इसमें एक एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है। पावरबैंक को फुल चार्ज करने में 5-7 घंटे का वक्त लगता है। यह पावरबैंक ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। इसके साथ 6 महीने की वारंटी मिल रही है और इसकी कीमत 1,279/ रुपये है।

    अमानी के इस पावरबैंक का सीधा मुकाबला शाओमी, इंटेक्स जैसी कंपनियों के पावरबैंक से है। वैसे तो शाओमी के 10,000एमएएच पावरबैंक की कीमत 800 रुपये के करीब है लेकिन उसमें फास्ट चार्जिंग नहीं मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें