सिर्फ 799 रुपये में खरीदें यह 'नोकिया 3310', ये ऑफर ना मिलेगा दोबारा
विज्ञापन

पिछले सप्ताह नोकिया ने अपने 17 साल पुराने दमदार फोन नोकिया 3310 को भारत में लॉन्च किया। इस फीचर फोन की बिक्री भी ऑफनाइन रिटेल स्टोर हो रही है। फोन की कीमत 3,310 रुपये रखी गई है। अब अगर आपको नोकिया 3310 का दाम ज्यादा लग रहा है तो आप नोकिया 3310 के बिल्कुल जैसा ही फोन सिर्फ 799 रुपये में खरीद सकते हैं।
799 रुपये में कैसे मिलेगा 'नोकिया 3310' ?

सबसे पहले आपको बता दें कि यह नोकिया 3310 असली नोकिया का फोन नहीं है। यह नोकिया 3310 का क्लोन है जिसे DARAGO कंपनी ने तैयार किया है। इसमें 1एमबी रैम, .03 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 1050 एमएएच की बैटरी, डुअल सिम, 1.77 इंच की डिस्प्ले, कैमर के साथ एलईडी फ्लैश लाइट और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दियाा गया है। नोकिया 3310 के इस क्लोन को फ्लिपकार्ट से 799 रुपये में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन