नोकिया 3310 का 3G वेरियंट जल्द हो सकता है लॉन्च

नोकिया ने अपने पुराने सदाबहार फोन नोकिया 3310 के नए अवतार को बाजार में उतार दिया है। नोकिया 3310 की काफी डिमांड भी है। कई जगह यह फोन 3,310 रुपये की बजाय 5,000 रुपये में भी बेचा जा रहा है। अब इस फोन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक एचएमडी ग्लोबल जल्द ही नोकिया 3310 का 3जी वेरियंट लॉन्च कर सकती है।
यूएस फेडरल कम्यूनिकेशन (FCC) ने HMD Global को दिया सर्टिफिकेट

दरअसल यूएस फेडरल कम्यूनिकेशन (FCC) ने HMD Global को 3जी फोन के लिए सर्टिफिकेट भी दिया है। कंपनी को TA-1036 मॉडल की एक डिवाइस के लिए सर्टिफिकेट मिला है जिसे नोकिया 3310 का 3जी वेरियंट बताया जा रहा है। बता दें कि नोकिया के फोन बनाने का लाइसेंस अब एचएमडी ग्लोबल के पास है।
नोकिया 3310 वेरियंट की रिपोर्ट नोकिया पावर यूजर्स ने दी है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 16 अगस्त को नोकिया 8 के लॉन्चिंग के साथ नोकिया 3310 के 3जी वेरियंट की घोषणा हो सकती है। नोकिया 3310 के 3जी वेरियंट को लेकर जो जानकारियां लीक हुई हैं वे इस प्रकार है।
GSM850: 824.2 MHz ~ 848.8 MHz
GSM1900: 1850.2 MHz ~ 1909.8 MHz
WCDMA Band II: 1852.4 MHz ~ 1907.6 MHz
WCDMA Band V: 826.4 MHz ~ 846.6 MHz