Meizu ने लॉन्च किए दोनों तरफ स्क्रीन वाले 2 स्मार्टफोन, ये है खासियत

मेजू ने मोबाइल बाजार में तहलका मचाने के लिए नए फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन प्रो 7 और प्रो 7 प्लस को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन की खासियत में इसमें दिए गया सेकेंडरी डिस्प्ले है। वहीं फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है। अगली स्लाइड में जानें दोनों फोन की खासियत और कीमत।

सबसे पहली खासियत की बात करें तो मेजू प्रो 7 और मेजू प्रो 7 प्लस के बैक पर 1.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले को नोटिफिकेशन, टाइम और म्यूजिक के लिए यूज किया जाएगा। वहीं सेकेंडरी डिस्प्ले का एक और फायदा यह है कि रियर कैमरे से सेल्फी ली जा सकती है।

मेजू प्रो 7 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 5.5 इंच की फुल HD सुपर AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक Helio P25 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 3000 एमएएच की बैटरी है जो 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई है।